Breaking News

बदायूँ: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित

Spread the love

बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बदायूँ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में वी-गार्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, पंतनगर, टी.वी.एस. श्रीचक्रार लिमिटेड, रूद्रपुर और लूमाक्स इंडस्ट्रीज, पंतनगर जैसी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण सभी व्यवसाय, दसवीं पास, बारहवीं पास और 18 से 30 वर्ष तक के कौशल विकास के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे सुबह 9:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूँ परिसर में उपस्थित होकर प्रतिभाग करें।

प्रतिभाग कर रही कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 17,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियाँ और फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। इस रोजगार मेले में मार्ग व्यय आदि कोई भी भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और करियर के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!