Breaking News

बदायूँ: राजकीय आईटीआई सलारपुर में हीरो मोटोकॉर्प का केंपस प्लेसमेंट आयोजित

Spread the love

बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सलारपुर, बदायूँ में हीरो मोटोकॉर्प नीमराना, राजस्थान कंपनी द्वारा केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्लेसमेंट पार्टनर सिनर्जी कंसल्टेंट के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने अभ्यर्थियों को कंपनी एवं उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।

इस प्लेसमेंट में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर आदि व्यवसाय के कुल 91 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद 72 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दी गई है, तथा उन्हें 16,209 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में श्री सचिन कुमार सिंह, अनुदेशक; अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक; प्रवीण कुमार, अनुदेशक; दिनेश कुमार, अनुदेशक; आनंद मोहन पटेल, अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।

यह प्लेसमेंट स्थानीय युवाओं के करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!