Breaking News

बदायूँ: जिला उद्योग बंधु व श्रम बंधु समितियों की बैठक आयोजित

Spread the love


बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। आज दिनांक 19 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसी अवसर पर जिला श्रम बंधु समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने निवेश मित्र पोर्टल एवं ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर समय पर 46 प्रकरण तथा समय उलंघन के कारण 4 प्रकरण लंबित हैं, जिनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। साथ ही पूर्व में इन्वेस्टर समिट से लंबित पांच प्रकरणों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिला श्रम बंधु समिति की बैठक में सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि वित्तीय वर्ष में जनपद में 7,473 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया, जबकि अब तक कुल पंजीकरण संख्या 2,23,048 है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रमिक पंजीयन एवं बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु नियमित रूप से कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी, उद्यमी और व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …