Breaking News

बदायूँ: 4,34,275 कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि की सौगात

Spread the love

बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। आज दिनांक 19 नवम्बर को मा0 प्रधानमंत्री द्वारा कोयम्बटूर (तमिलनाडु) से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम का जनपद विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया।

जनपद के 4,34,275 कृषकों के खातों में 2,000 रुपए की धनराशि सीधे भेजी गई। इसके साथ ही जनपद के समस्त न्याय पंचायत स्तरों पर भी कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और कृषकों की कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, जिला परियोजना समन्वयक यू.पी. डॉ. विवेक कुमार गौरव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अमित कुमार शुक्ला एवं दूर-दराज से आए कृषक बन्धु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!