Breaking News

सहसवान: एंटी करप्शन टीम ने पालिका ड्राफ्टमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Spread the love

सहसवान, संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान

सहसवान। नगर पालिका परिषद सहसवान में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राफ्टमैन अंसार हुसैन को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अंसार हुसैन सड़क निर्माण कार्य में फाइल पास कराने के बदले कुल बीस हजार रुपये का कमीशन मांग रहा था। इस मामले की शिकायत वार्ड के सभासद ने एंटी करप्शन टीम, बरेली शाखा को की थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति देने के लिए ड्राफ्टमैन लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहा था। ड्राफ्टमैन ने कहा कि 35 प्रतिशत कमीशन निर्धारित है और इसके अलावा 3 प्रतिशत अतिरिक्त देना होगा, जिससे कुल कमीशन लगभग 21 हजार रुपये बनता है। सभासद ने योजना बनाकर आठ हजार रुपये रिश्वत की रकम देने का बहाना बनाया और शेष धनराशि बाद में देने की बात कहकर बाहर चले गए।

शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही ड्राफ्टमैन ने आठ हजार रुपये की राशि ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। इस गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक ने थाना सिविल लाइन, बदायूं में ड्राफ्टमैन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!