सहसवान, संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई महिला के साथ एक आरोपित ने खेत में बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। पीड़ित और उसके परिवार ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि 16 नवंबर की शाम लगभग छह बजे वह खेत पर शौच करने गई थी। तभी वहां पहुंचे आरोपी दानवीर ने उसे पकड़कर ईख के खेत में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसके बाद महिला और उसके पति ने आरोपी के घर वालों से शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित के अन्य स्वजन ने हस्तक्षेप किया, तो उनके साथ भी मारपीट हुई।
पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Budaun Amarprabhat