Breaking News

बिल्सी: आवारा सांड से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बुधवार की दोपहर कछला-शाहबाद हाईवे पर अचानक घातक स्थिति बन गई, जब एक बाइक सवार की टक्कर सड़क पर घूम रहे आवारा सांड से हो गई। यह हादसा बिल्सी कस्बा, गल्ला मंडी के सामने हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, बिसौली कोतवाली के मुबारकपुर गांव निवासी वीरेश कुमार पुत्र प्रेमपाल दोपहर के समय अपनी बाइक से मुजरिया गांव से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गल्ला मंडी के पास पहुँचे, तभी सड़क पर अचानक आए आवारा सांड से उनकी बाइक टकरा गई।

टक्कर लगते ही वीरेश सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया।

हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और आवारा सांड के कारण हुए हादसे पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक उझानी/कादरचौक में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ 07 सितम्बर 2026* *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* …