Breaking News

बिल्सी: बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं से की संवाद बैठक

Spread the love


बिल्सी, संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बुधवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ तहसील बिल्सी पहुँचे और अधिवक्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी बार काउंसिल चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की।

शिव किशोर गौड़ ने बताया कि प्रदेश में बार काउंसिल चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और पहले चरण का मतदान जनवरी माह में प्रस्तावित है। उन्होंने अधिवक्ताओं से उम्मीद जताई कि वे एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करने के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है, ताकि आपात स्थिति में आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।

तहसील पहुँचने पर अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने सुझाव भी रखे और बार काउंसिल से संबंधित समस्याओं को साझा किया।

कार्यक्रम में मुकेश कुमार, हेमेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, विवेक राठी, राजीव कुमार, बागीश माहेश्वरी, गिरीश बाबू, रामप्रकाश श्रीवास्तव, रामनाथ शर्मा, श्री राम, मंजू यादव, दिनेश कुमार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!