Breaking News

आईएएस संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग तेज

Spread the love

संवाददाता — बिसौली

अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, तहसील परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन

बिसौली। मध्यप्रदेश में विवादित बयान को लेकर आईएएस संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग अब बदायूं जनपद के बिसौली में भी तेज हो गई है। बुधवार को स्थानीय अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने संतोष वर्मा के कथित विवादित बयान के विरोध में जोरदार नारेबाजी की और कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अनूप शर्मा ने कहा कि संतोष वर्मा ने अपने बयान से सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाई है।
उन्होंने कहा—
“सभ्य समाज में ऐसे विचारों की कोई जगह नहीं। यह भाषा न केवल हमारे आदर्शों का अपमान है, बल्कि पूरे समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाती है।”

एड. अभीक्ष पाठक ने कहा कि ऐसे अधिकारी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा—
“संतोष वर्मा जैसे अधिकारी को तुरंत पद से हटाकर जेल भेजा जाना चाहिए।”

विरोध प्रदर्शन के दौरान विजय भान सिंह, विपिन पाठक, अनिल कुमार शर्मा, मनोज कुमार पाठक, रविंद्र कुमार मिश्रा, राजेश भारद्वाज, अल्ताफ हुसैन, प्रशांत शर्मा, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, राजीव दुबे, प्राणभ्रत शर्मा, नवल किशोर शर्मा, के.पी. राणा, चंद्रशेखर शर्मा, अफजाल खान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!