Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love

संवाददाता — बिसौली

‘हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई–बसई में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर ‘हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान हमारी सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का दर्पण है। यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जीवन का संपूर्ण दर्शन है, जो देश के नागरिकों को अधिकारों व कर्तव्यों का संतुलन सिखाता है।

वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने संविधान में निहित कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने को लोकतंत्र को मजबूत बनाने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक अपने संवैधानिक दायित्व निभाएगा, तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, विषवेश पाठक, मनोज कुमार, रेनू कुमारी, कामेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष सहित समस्त शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों व स्टाफ ने संविधान की गरिमा और देशहित में अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!