Breaking News

नगर पालिका में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा की मौजूदगी में कर्मचारियों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ

बदायूं। नगर पालिका परिषद में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की महत्ता, उसकी मूल भावना और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है।
उन्होंने कर्मचारियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

इस अवसर पर पालिका के कर्मचारी खालिद अली खां, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेश चन्द्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर, देवेंद्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज अली, नोमान, विकास भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रहित में कर्तव्यपरायणता की शपथ के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!