Breaking News

टीएमयू में स्टुडेंट्स को दिए रोड सेफ्टी के टिप्स

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के रोड सेफ्टी क्लब और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के रोड सेफ्टी क्लब और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से यातायात माह के तहत रोड सेफ्टी को लेकर हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक श्री सुभाष गंगवार ने अपने सारगर्भित संबोधन में युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात नियमों के लिए प्रेरित करें। योग गुरू श्रीमती ऋतु नारंग ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि एक नैतिक दायित्व भी है। सीओ हाईवे श्री राजेश कुमार ने स्टुडेंट्स से कहा, वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके ऑडी में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वक्ताओं ने यातायात नियमों के पालन को जीवन सुरक्षा से जोड़ते हुए स्टुडेंट्स और आम नागरिकों को नियमों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम का उद्देश्य सजगता ही जीवन रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री मिथिलेश कुमार, श्री दीपक मलिक के संग-संग यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस कोर्डिनेटर्स और डेंटल, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन, नर्सिंग, फाइन आर्टस कॉलेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

आबिद रज़ा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the loveपूर्व मंत्री आबिद रज़ा ईसाई समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। बदायूं …

error: Content is protected !!