फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को विद्युत विभाग की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। चौपाल में पहुंचे बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपखंड अधिकारी अंकित द्विवेदी एवं अवर अभियंता रमेश चन्द्र ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना 2025–2026 तथा विभागीय सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत पूर्ण ब्याज माफी, अतिरिक्त विद्युत बिलों में राहत, तथा मूल बकाया पर निर्धारित प्रतिशत में भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पंजीकरण एवं भुगतान के लिए कैंप तीन चरणों में लगाए जाएंगे—
प्रथम चरण : 1 दिसंबर,
द्वितीय चरण : 1 जनवरी,
तृतीय चरण : 2 फरवरी।
चौपाल का उद्घाटन नगर पालिका फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम एवं उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने किया। कार्यक्रम में सभासद शराफत हुसैन, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद प्रदीप गुप्ता, मौलाना अहसन अंसारी, डॉ. मोइन उद्दीन, मोहम्मद यूनुस, जाकिर हुसैन, वसीम अहमद, सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान, पूर्व प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
मौके पर बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं व सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने कई मुद्दों के समाधान के निर्देश वहीं पर दिए।
चौपाल में विभागीय कर्मचारी आदिल मालिक, राकेश माहेश्वरी, सोहेल, कमल राजपूत, शब्बीर अली, राजेश, सोनू, मोहित माहेश्वरी, सुनील, परविंदर, रोहिताश, मनोज सागर, श्याम सुंदर, प्रवीन आदि उपस्थित रहे।
— संवाददाता, अमर प्रभात
Budaun Amarprabhat