Breaking News

बेहटा गुंसाई में RSS के स्वयंसेवकों ने चलाया घर-घर जनसंपर्क अभियान

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा, इतिहास, उद्देश्य और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक साहित्य वितरित किया। साथ ही श्रद्धा भाव से भारत माता का चित्र भेंट करते हुए नागरिकों से इसे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में स्थापित करने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने संघ की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल संघ के कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और समाज सेवा की भावना भी विकसित होती है।

कार्यक्रम में आरएसएस बिल्सी खंड के संचालक राजेश कुमार, खंड कार्यवाह गोपाल पुरी, रुद्र पुरी, योगेश पाली, ओम वार्ष्णेय, अनंत गोपाल वार्ष्णेय, हिमांशु शर्मा, नरेश आर्य, आकाश वार्ष्णेय सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …