Breaking News

फकीराबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद में 22 नवंबर को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की मौत के बाद पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरेली जिले के थाना भमौरा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी महेश साहू ने अपनी पुत्री शिखा की मौत के बाद फकीराबाद निवासी दामाद पुष्पेंद्र साहू सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को बिल्सी नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास पति पुष्पेंद्र, सास जसोदा और ससुर ब्रजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस अन्य दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!