Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने नोएडा में रिंग सेरेमनी में की शिरकत

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता: गोविंद देवल)

बिल्सी। आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव नोएडा में ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर श्री गजेंद्र यादव की भतीजी की रिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

कार्यक्रम में दोनों ने अपने स्नेह और शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल साझा किए। इस अवसर पर सामाजिक और राजनीतिक समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे और समारोह को यादगार बनाने में योगदान दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सौहार्द्र और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …