Breaking News

एचएसजी बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Spread the love

संवाददाता : दानवीर सिंह, आसफपुर (बदायूं)

आसफपुर (बदायूं)—
दीनदयाल अंत्योदय योजना – राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एचएसजी बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार, तथा प्रशिक्षण प्रभारी हरीश उपाध्याय और वीरपाल सिंह के निर्देशन में संचालित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक वी.पी. सिंह, सहायक प्रशिक्षिका शशि वाला एवं शिवानी ने प्रतिभागी महिलाओं को बुक कीपिंग से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अंतर्जनपदीय जनपद संभल के विकास खंड बनियाखेड़ा की लगभग 35 समूह पुस्तक लेखक महिलाएँ शामिल हुईं।
कार्यक्रम 29 नवंबर 2025 से 01 दिसंबर 2025 तक चला।

प्रतिभागी महिलाएँ गांव वैरनी, पथरा तारापुर, मौलागढ़, फतेपुर डाले, मैथरा, मुम्रेज़पुर आदि क्षेत्रों से आईं। इनमें प्रमुख रूप से—
रीना देवी, गीता शर्मा, उर्मिला, संगीता, कमलेश, सीमा, शीतल, शाहिस्ता, नीलम, उषा यादव, सोमवती, पूजा, सोनेश यादव, सुमन, कमला देवी सहित अन्य सहभागी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदान की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!