Breaking News

वक्फ संपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड कराने की अपील—राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हामिद अली खान राजपूत का बयान

Spread the love

संवाददाता :

ककराला (बदायूं)—
उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि ककराला में स्थित वक्फ संपत्तियों—मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, दरगाह, कब्रिस्तान सहित सभी संबंधित संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर पहली फुर्सत में अपलोड करा दें। उन्होंने बताया कि इसके लिए अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है, इसलिए सभी जिम्मेदार लोग समय रहते अपनी संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अपडेट करवाएं।

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक जिन लोगों ने एस.आई.आर. (SIR) फॉर्म नहीं भरे हैं, वे सारा काम छोड़कर तुरंत अपने बी.एल.ओ. से संपर्क कर फॉर्म भरवा दें। उन्होंने क्षेत्र के पढ़े-लिखे नौजवानों से भी अपील की कि वे बी.एल.ओ. का हर संभव सहयोग करें, ताकि यह प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष हामिद अली खान राजपूत ने बताया कि इस सामाजिक कार्य में जिन लोगों ने आगे बढ़कर आम जनता की मदद की है, उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ ने ऐसे सभी सहयोगियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!