उझानी (बदायूं) – संवाददाता गोविंद देवल
भारतीय किसान यूनियन की आयोजित बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण के तहत महत्वपूर्ण पदों पर नए दायित्वों का बंटवारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने की। सर्वसम्मति से स्थानीय कार्यकर्ता मुजाहिद खान को भारतीय किसान यूनियन का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया, जबकि फिरोज को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उनकी सक्रियता और निष्ठा से और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में अतुल तोमर, मुजाहिद खान, फिरोज सहित बड़ी संख्या में नगरवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat