Breaking News

कोडीन युक्त सिरप की जांच को लेकर चांद मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

Spread the love

बदायूं – संवाददाता गोविंद देवल

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश तथा औषधि निरीक्षक बरेली के पत्र के अनुपालन में मंगलवार को टीम ने मेसर्स चांद मेडिकल स्टोर, मोहशमपुर, बिल्हट पर कोडीन युक्त Supkof-T Syrup 100 ml की जांच के लिए छापेमार कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर के काउंटर पर दवाओं का विक्रय कर रहा व्यक्ति मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी मोहशमपुर, बिल्हट, स्वयं को प्रतिष्ठान का स्वामी बताते हुए मिला। टीम ने स्टोर का गहन निरीक्षण किया और Supkof-T Syrup से संबंधित खरीद-बिक्री अभिलेखों की जांच की।

रिकॉर्ड के अनुसार, स्टोर ने मेसर्स बदायूं फार्मा, स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, नियर एस.के. इंटर कॉलेज बदायूं से—

इनवॉइस संख्या A004263 (दिनांक 05.12.2024) के माध्यम से बैच नंबर TBHU0285 के 12 पीस,

तथा इनवॉइस संख्या A005177 (दिनांक 04.02.2025) के माध्यम से बैच नंबर LPS-C2411089 के 13 पीस Supkof-T Syrup क्रय किए थे।

निरीक्षण के समय स्टॉक शून्य पाया गया और मौके पर कोई भी विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। स्थिति संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने दो नमूने संग्रहीत कर राजकीय प्रयोगशाला को भेज दिए हैं।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!