संवाददाता – गोविंद देवल, अमर प्रभात
बदायूं। 3 दिसंबर, दोपहर 1 बजे—जनपद के सरकारी क्रय केंद्रों पर हो रही लापरवाहियों और किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर किसान नेताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। किसानों की प्रमुख शिकायत थी कि कई केंद्रों पर उनकी फसल की समय से तौल नहीं की जा रही और इंतज़ार करते किसानों के लिए कोई भी ठहराव व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि छोटे एवं सीमांत किसानों का धान–बाज़ारा प्राथमिकता के आधार पर पहले खरीदा जाए। साथ ही सहसवान, बिल्सी और वजीरगंज क्षेत्रों में बाहरी तहसीलों के किसानों की तौल पर रोक लगाने की मांग भी किसानों ने जोरदार तरीके से उठाई। किसानों का कहना था कि बाहरी क्षेत्रों की खरीद से स्थानीय किसानों की उपेक्षा हो रही है।
इन सभी माँगों पर डिप्टी आरओ बदायूं ने सहमति जताई और शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके उपरांत किसान नेताओं ने कृषि निदेशक सम्मान निधि से जुड़े मुद्दों पर भी अधिकारियों से मुलाकात की।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार, जिला प्रभारी झाझन सिंह, जिला युवा अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री उदयवीर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह, मंडल सचिव विनोद सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष चुसावा शराफत अल्वी, जिला संगठन मंत्री के प्रतिनिधि हेमंत नगर, जिला उपाध्यक्ष भूरेलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष बिल्सी अख्तर खान, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, किसान नेता नारायण, ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर किशनवीर सिंह यादव, ब्लॉक महासचिव जागन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं सुनील शर्मा, वेद प्रकाश, रतिराम शर्मा, हरिराम राठौर, वीरेश कुमार, तहसील अध्यक्ष नाथू सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव, मल्लू, नेम सिंह, तेजराम मौर्य तथा ग्राम अध्यक्ष सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
Budaun Amarprabhat