Breaking News

फ़ैज़ी ने बदायूँ कचहरी में मांगा समर्थन, कहा— “अधिवक्ता ही तय करते हैं बार काउंसिल की दिशा”

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी सैयद महफ़ूज़ूरहमान फ़ैज़ी ने मंगलवार को बदायूँ कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाक़ात कर अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

एडवोकेट फ़ैज़ी ने बताया कि यूपी बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता सीधे तौर पर केवल 25 सदस्यों का चुनाव करते हैं। इन्हीं चुने हुए 25 सदस्यों में से बाद में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और विभिन्न स्थायी समितियों के पदाधिकारी चुने जाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बार काउंसिल में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, अनुशासन समिति के चेयरपर्सन, वित्त, चुनाव, नामांकन और कल्याण जैसी समितियों के पद प्रत्यक्ष मतदान से नहीं, बल्कि काउंसिल के चुने हुए सदस्यों द्वारा आंतरिक मतदान से भरे जाते हैं।

फ़ैज़ी ने कहा कि अधिवक्ता अपने मत से केवल काउंसिल की मुख्य इकाई यानी 25 सदस्यों का चयन करते हैं, जबकि काउंसिल की कमान, कार्ययोजना और सभी जिम्मेदारियां इन्हीं सदस्यों के निर्णय पर निर्भर करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो वह अधिवक्ताओं के हितों, सुविधाओं और पारदर्शिता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

— गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!