Breaking News

संस्कारों से ही शिक्षा सार्थक : महावीर प्रसाद

Spread the love

संवाददाता : आई.एम. खान, बिसौली

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में शुक्रवार को कैरियर एवं परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केएम इंटर कॉलेज इस्लामनगर के अंग्रेजी प्रवक्ता महावीर प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा तभी पूर्ण मानी जाती है, जब उसके साथ संस्कार भी जुड़े हों।

उन्होंने कहा कि “बिना संस्कार की शिक्षा केवल रोजगार दिला सकती है, लेकिन जीवन में इंसानियत का चरित्र नहीं गढ़ सकती।” उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यवहार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान दें।
महावीर प्रसाद ने विद्यालय में अनुशासन, शिक्षण शैली और प्रबंधन की भी सराहना की।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, विपलव भारती, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा, नितिन मिश्रा, अनमोल उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …