Breaking News

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में अधिकारी संघ का एक दिवसीय धरना

Spread the love

संवाददाता : आई.एम. खान
बिसौली

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को अधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर–विभागीय कार्यों में लगातार लगाए जाने को अनुचित बताते हुए इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया।

धरने को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष क्षेत्रपाल शाक्य ने साफ कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो आंदोलन को आगे और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फील्ड आधारित कार्यों में ऑनलाइन उपस्थिति थोपना अव्यवहारिक है और कार्यकुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। धरना स्थल पर महामंत्री विकास पुरी, उपाध्यक्ष चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी, प्रिया पाल, महामंत्री जगदीप सिंह, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार, सुशील कुमार, उदयवीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …