Breaking News

धरना प्रदर्शन: सचिवों ने ऑनलाईन हाजिरी और गैर–विभागीय कार्यों का विरोध किया

Spread the love

संवाददाता : गोविन्द देवल, दहगवां

दहगवां। शुक्रवार को विकास खंड दहगवां परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) ने अपने लंबित मुद्दों को सरकार तक पहुँचाने के लिए शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। सचिवों ने बिना संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य करने, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी संतोष कुमार को सौंपा गया।

धरना स्थल पर नवीन कुमार ने कहा कि सचिव ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन, रिकॉर्ड संधारण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की निगरानी उनकी जिम्मेदारी है। इसके बावजूद वेतनमान, सेवा शर्तें, कार्यस्थल सुरक्षा और पदोन्नति संबंधी नियम स्पष्ट नहीं हैं। इसके अलावा जबरदस्ती ऑनलाइन हाजिरी और लगातार गैर–विभागीय कार्य का दबाव स्वीकार्य नहीं है।

सचिवों ने आह्वान किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे—

सरकारी व्हाट्सएप समूह छोड़ देंगे,

10 दिसंबर 2025 से मोटर चलित वाहन का उपयोग नहीं करेंगे,

15 दिसंबर 2025 को अपने डिजिटल हस्ताक्षर वाले डोंगल विकास खंड कार्यालय में जमा करेंगे।

धरना स्थल पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार, विपिन कुमार, अशोक सक्सेना, अब्दुल मुजीब खान, सुरेंद्र राणा, प्रमोद शर्मा, दीपेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, महिपाल सिंह सहित अन्य सचिव उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!