Breaking News

सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी और अतिरिक्त कार्यों का विरोध जताया

Spread the love

संवाददाता : दानवीर सिंह, आसफपुर (बदायूं)

आसफपुर (बदायूं)। ग्राम विकास स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों ने शुक्रवार को विभागीय कार्यों के अलावा अन्य विभागों के कार्यों और अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला को प्रस्तुत किया गया।

सचिवों ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें सिर्फ अपने विभागीय कार्यों के साथ अन्य विभागों की जिम्मेदारी और ऑनलाइन उपस्थिति का पालन करने को बाध्य कर रही है, जो अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिसके कारण सचिवों को क्षेत्रीय कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सचिवों ने इस मुद्दे पर पुरजोर विरोध जताते हुए आवश्यक सूचना प्रमुख सचिव पंचायतीराज, प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग, आयुक्त ग्राम विकास, निदेशक पंचायतीराज और प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को भेजी है।

इस अवसर पर सचिव केशव कुमार भारती, गजेन्द्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, सुनील बाबू सक्सेना, विनीत कुमार, अवधेश कुमार सिंह, आस मोहम्मद और विनेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह जानकारी खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने साझा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!