Breaking News

सहसवान हादसा: डीसीएम और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

Spread the love

सहसवान (बदायूं) से डा. राशिद अली खान की रिपोर्ट— शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डीसीएम और ट्रक की भयानक टक्कर में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जाम की स्थिति को देखते हुए हाईवे पर फंसे वाहनों को पुलिस ने हटवाया।

घायलों में सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया रसूलपुर और जोएब पुत्र अकरम निवासी आजाद नगर फिरोजाबाद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डीसीएम चालक शमशुद्दीन पुत्र लियाकत निवासी गांव सुराया, जिला फिरोजाबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे में डीसीएम चालक की मौत हुई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हाइवे पर हुई इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!