Breaking News

लक्ष्मीपुर गांव में तेज आवाज के डीजे-लाउडस्पीकर से त्राहि-त्राहि, ग्रामीणों ने अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना पत्र

Spread the love

संवादाता: आई एम खान

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के ग्रामीणों ने लगातार बढ़ते ध्वनि प्रदूषण से परेशान होकर एसडीएम राशि कृष्णा और सीओ सुनील कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शादी विवाह से लेकर छोटे आयोजनों तक हर जगह तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी अनुमति के यह आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे लोगों की नींद और दैनिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एक ग्रामीण ने बताया, “दिन भर की थकान के बाद रात भर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से नींद पूरी नहीं हो पाती, घर में चैन की झलक नहीं मिलती।”

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति डीजे और लाउडस्पीकर खुलेआम बजाए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

इस मामले पर सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा, “लाउडस्पीकर एवं डीजे की अनुमति आयोजक संबंधित तहसील से लेते हैं। बिना अनुमति किसी भी जगह लाउडस्पीकर नहीं बजेगा।”

इस दौरान पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद, और अन्य ग्रामीण मुकीम खान, अय्यूब खान, जुबेर अली, निसार अहमद, इसारुद्दीन, फारुक खान आदि भी मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों की यह मांग साफ संदेश देती है कि अब शांति और कानूनी व्यवस्था के लिए कदम उठाना समय की जरूरत बन गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!