Breaking News

सहसवान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई जबरदस्त प्रतिभा

Spread the love


सहसवान (बदायूं) से डा. राशिद अली खान की रिपोर्ट— नगर के पन्नालाल नगरपालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में ब्लॉक की 12 न्याय पंचायतों के बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथमिक स्तर पर 50, 100, 200 मीटर और जूनियर स्तर में 100, 200, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने किया। उन्होंने बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं के महत्व और खेलों से होने वाले मानसिक और शारीरिक विकास के बारे में जानकारी दी।

प्रतियोगिता के परिणाम:

प्राथमिक बालक वर्ग: 100 मीटर में नवाबगंज बेला, 200 मीटर में अल्लीपुर, 400 मीटर में कुआंडांडा विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक बालिका वर्ग: 100 मीटर में महमूदपुर, 200 मीटर में महमूदपुर सौगना, 400 मीटर में जरीफपुर गढिया की छात्राओं ने बाजी मारी।

कबड्डी और खो-खो: बालिकाओं की प्रतियोगिताएं बेहद रोमांचकारी रहीं।

कबड्डी विजेता टीम: रफीनगर।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम साईं आश्रित शाखमुरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन की भावना और मानसिक व शारीरिक विकास होता है।

समसपुर बल्लू के बच्चों ने बैंड और घोष के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर एआरपी संजय कुमार, आमोद कुमार, रावेश यादव, चेतन चाहर, राजन यादव, इकबाल अहमद, अशोक यादव, रामप्रताप यादव, परवेज़ अनवर, अजीत सिंह, राजेंद्र गुलाटी, अजयपाल सिंह, आफताब अहमद, ओम प्रकाश, शोएब अहमद, जमील अहमद, नीलम रेंडर, नेहा सक्सेना, पंकज माहेश्वरी, लकी जेम्स, दीपा रावल, मनीष श्रीवास्तव, मुमताजुद्दीन, मोहित पाल, फहीम अहमद, अभिषेक वर्मा और राहुल कपासिया मौजूद रहे।

बच्चों की इस खेल प्रतिभा ने उपस्थित सभी को उत्साहित कर दिया और आयोजकों ने भी भविष्य में और बड़े स्तर पर खेल आयोजन की योजना बनाने का भरोसा दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …