Breaking News

बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर की श्रद्धांजलि सभा बदायूं में

Spread the love


बदायूं, 06 दिसंबर 2025: परमपूज्य, बोधिसत्व, भारतरत्न और ज्ञान के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 69वीं परिनिर्वाण दिवस पर बदायूं में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, बदायूं में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचारों और भावपूर्ण भाषणों के माध्यम से बाबा साहेब को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की अध्यक्षता एडवोकेट बी एन गौतम ने की, जबकि संचालन श्रद्धेय साहब सिंह बौद्ध ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं, श्रोताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के समापन पर पार्क में उपस्थित अम्बेडकर अनुयायियों ने शाम 5 बजे कैंडल/मोमबत्ती जलाकर परमपूज्य बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। विशेष रूप से श्रद्धेय जे. पी. सागर उर्फ छोटू भईया (गुरु कृपा बीज भंडार) का इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!