फतेहगंज पश्चिमी (मुदित प्रताप) – नगर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज झूठे मुकदमे के विरोध में व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और सभी व्यापारियों ने दो दिन की मोहलत के बाद प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बिना किसी नोटिस के नगर पालिका अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यापारी राहुल गुप्ता की नवनिर्मित दुकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू की। विरोध स्वरूप व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ईओ से वार्ता करने गए थे, लेकिन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया। यह नगर के किसी भी व्यापारी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शोभित अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर जिला प्रशासन को दो दिन की मोहलत देने की अपील की और चेताया कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी, तो यह आंदोलन बरेली जिले के हर कस्बे से होते हुए बरेली शहर तक फैल जाएगा।
बैठक में व्यापारियों ने यह भी तय किया कि वे अगले दिन मुख्यमंत्री को व्यापारियों की ओर से ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, दौलत राम गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, दीपक गोयल, राजेश गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, सतीश गुप्ता, अमित गोयल, सूचित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, शुभम अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, संजीव गोयल, जतिन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, ताहिर राजा नूरी, अकरम खान, शशांक गुप्ता, कमल गुप्ता, नदीम अंसारी, राजीव शर्मा, अजय कुदेशिया, अनुज भारद्वाज, राकेश गुप्ता, इंद्रेश गुप्ता, शाकिर अंसारी, अजय श्रीवास्तव, फईम अंसारी, हसनैन अंसारी, गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता, नितिन गुप्ता, अनमोल गुप्ता समेत तीन दर्जन से ज्यादा व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी, तो वे सामूहिक रूप से बाजार बंद कर धरने पर बैठेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
Budaun Amarprabhat