Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में एमयूएन, रोबोटिक्स और जूनियर शेफ प्रतियोगिताएँ सम्पन्न, प्रतिभा दिखाकर बच्चों ने जीता सबका मन

Spread the love

संवाददाता – गोविन्द देवल

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एमयूएन (MUN), रोबोटिक्स और जूनियर शेफ जैसी बहुआयामी स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन किया।

एमयूएन में दिखी वक्तृत्व कला और वैश्विक समझ

एमयूएन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश–विदेश के विभिन्न शहरों, संस्कृतियों और वैश्विक मुद्दों पर जानकारी प्रस्तुत करते हुए वाद–विवाद में अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

रोबोटिक्स में बच्चों की क्रियात्मकता ने किया सबको आश्चर्यचकित

रोबोटिक्स प्रतियोगिता में छात्र–छात्राओं ने तकनीकी कौशल, सृजनशीलता और वैज्ञानिक समझ का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोबोट निर्माण और प्रस्तुति की बारीकियों ने उपस्थित दर्शकों को हतप्रभ कर दिया।
इस स्पर्धा में 2022 की मेधावी छात्रा प्रश्मि सिंह ने जज की भूमिका निभाई और बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की।

जूनियर शेफ में महका स्वाद और प्रतिभा का संगम

जूनियर शेफ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट व लज़ीज़ व्यंजन तैयार कर सबको अपनी पाक–कला, हुनर और रुचि से प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय के भूतपूर्व छात्र अमनप्रति सिंह ने किया।

मेधावी पूर्व छात्रों ने की सराहना

इन प्रतियोगिताओं के मुख्य निर्णायक रहे—

अमन दीक्षित, जिन्होंने वर्ष 2019 में 12वीं (PCM) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद CRPF में पद प्राप्त किया।

कार्तिक वार्ष्णेय, जिला टॉपर (कॉमर्स, 2024)।

दोनों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उत्साह और प्रेरणा से भर दिया।

अतिथियों का सम्मान और बच्चों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरा ने भूतपूर्व मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और वर्तमान विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने प्रतियोगियों के प्रयासों की सराहना की और सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए।

विद्यालय परिवार की उपस्थिती

इस मौके पर निदेशक ज्योति मेहंदीरा, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कोऑर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित पूरे विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनका उत्साह बढ़ाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!