Breaking News

विद्या भारती ब्रज प्रदेश की जिला बैठक सम्पन्न, शिक्षण के पंच आयाम और पंच परिवर्तन पर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

संवाददाता – गोविन्द देवल

बरेली। बरेली संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की जिला बैठक स्थानीय कुंवर बृजमोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नेकपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक (नगरीय) यशवीर सिंह, सह प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह एवं जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय व्यवस्थापक राजीव सक्सेना एवं प्रधानाचार्य ओमकार सिंह गंगवार ने अतिथियों का शाल एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

अच्छी सोच और उत्तम समाज निर्माण पर बल

अपने उद्बोधन में प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है। यदि बच्चों को सही मनोस्थिति और उचित वातावरण के अनुसार शिक्षण दिया जाए तो वे समाज से जुड़कर उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं।

नैतिक, आध्यात्मिक और योग शिक्षा पर विस्तृत विमर्श

सह प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर ने विद्या भारती की मूल शिक्षण परंपराओं—
नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, संगीत शिक्षा, संस्कृत एवं योग शिक्षा—पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि पाँच कोष—मनोनमय, विज्ञानमय, आनंदमय, अन्नमय और प्राणमय—से शिशु स्वाभाविक रूप से जुड़कर आनंदपूर्ण शिक्षा ग्रहण करता है।

उन्होंने कहा कि यदि शिक्षण मानसिक, शारीरिक, संस्कारात्मक और आध्यात्मिक सभी आयामों से जुड़कर दिया जाए, तो बालक एक सशक्त और आदर्श नागरिक बन सकता है।
उन्होंने पंचपदी शिक्षण पद्धति—अधीति, बोध, अभ्यास, प्रयोग और प्रसार—के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि इससे शिक्षण अत्यंत प्रभावी बनता है।

पंच परिवर्तन अभियान पर खास जोर

श्री चाहर ने संघ के प्रमुख “पंच परिवर्तन” अभियान पर विस्तृत चर्चा की—

1. विचार परिवर्तन – राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक गौरव व आत्मसम्मान को जागृत करना।

2. व्यवहार परिवर्तन – अनुशासन, सहयोग, सहनशीलता और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखना।

3. आचार परिवर्तन – व्यक्तिगत जीवन में शुचिता, कर्तव्यपरायणता और सेवा भाव को बढ़ावा देना।

4. समाज परिवर्तन – सभी वर्गों में समानता, आत्मीयता और सहयोग की संस्कृति विकसित करना।

5. राष्ट्रीय परिवर्तन – आत्मनिर्भर भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विश्व कल्याण की दृष्टि से भारत को अग्रणी बनाना।

अतिथियों का आभार

बैठक के समापन पर विद्यालय व्यवस्थापक राजीव सक्सेना ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में बरेली महानगर के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं 189 आचार्य–आचार्याएँ उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदान की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!