Breaking News

बिल्सी में रिटायर्ड शिक्षक रामवीर शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

संवादाता गोविंद देवल

बिल्सी, मोहल्ला संख्या 8:
नगर के मोहल्ला संख्या आठ और सतेती के मूल निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामवीर शर्मा का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रामवीर शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर एक बजे कछला घाट पर संपन्न किया गया।

रामवीर शर्मा के निधन की खबर फैलते ही समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री ममता शाक्य, रजनीश शर्मा, वीपी सिंह, राहुल सोलंकी, सपा नेता कवींद्र सक्सेना, फैजान राइन, रामप्रकाश गुप्ता, अंकित महेश्वरी, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रवीन श्रीवास्तव, सूरज सागर आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का महत्व: रामवीर शर्मा के योगदान और समाज सेवा को याद करते हुए, क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!