Breaking News

बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे पर स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

संवादाता गोविंद देवल

बिल्सी, बदायूं:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशन में शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। केंद्र प्रभारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पाँच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिससे गरीब लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

इसके अतिरिक्त, जननी सुरक्षा योजना के तहत सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को भी वित्तीय सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम में पीएलवी सपना सिंह ने विधिक संबंधी विस्तार से जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर डा. चारू गुप्ता, डा. प्रेमपाल सिंह, डा. अपूर्व राणा, राजकुमार मौर्य, सरवर अली और प्रेमवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य: ग्रामीण और शहरी जनता को स्वास्थ्य और कानूनी योजनाओं के प्रति जागरूक करना, ताकि वे सरकार की सुविधाओं का लाभ सही तरीके से उठा सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!