
संवाददाता: आई. एम. खान
बिसौली। रविवार को नगर में आयोजित एक सादा समारोह में दिल्ली के जाने-माने फैशन डिजाइनर दीपेंद्र सिंह को मशहूर शायर मशहूद खां हमदम द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डी.एस. डिजाइन लैब के मालिक दीपेंद्र सिंह ने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं को बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने हर डिजाइन को अलग और खास बनाने का प्रयास करते हैं। आज यह जानकर बहुत खुशी होती है कि लोग उनके डिजाइनों को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह किसी भी डिजाइनर के लिए बड़ी उपलब्धि है।
दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी डिजाइनिंग की मूल सोच यही रहती है कि उनके द्वारा तैयार किए गए परिधान पहनने के बाद हर व्यक्ति खुद को किसी सेलिब्रिटी से कम न समझे। उन्होंने अपने कार्य को सराहे जाने पर सभी का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि फैशन जगत के साथ-साथ दीपेंद्र सिंह का फिल्मी दुनिया से भी खास नाता रहा है। वह पंजाबी फिल्मों के कई किरदारों के लिए परिधान डिजाइन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मशहूर गायक यो यो हनी सिंह और आदित्य नारायण जैसे कलाकारों के लिए भी ड्रेस डिजाइन की हैं।
Budaun Amarprabhat