Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में दिनदहाड़े साइकिल चोरी, मोहल्ले में दहशत

Spread the love

संवाददाता:

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा में रविवार को दिनदहाड़े साइकिल चोरी की दो घटनाओं से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 4 निवासी जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 3:45 बजे उनके मकान के सामने गली में खड़ी डबल शॉकर साइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह साइकिल उनकी भतीजी के लिए खरीदी गई थी, जो इंटर कॉलेज की छात्रा है और स्कूल आने-जाने में इसका उपयोग करती थी। काफी तलाश के बाद भी साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक अज्ञात युवक गली में घुसकर साइकिल चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।

दूसरी घटना भी मोहल्ला ठाकुर द्वारा की है। श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य लक्ष्मण स्वरूप शर्मा के निवास के सामने खड़ी साइकिल भी अज्ञात चोर चुरा ले गया। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर, शनिवार को कुरतरा निवासी गोपाल कुमार उनके बच्चों को कोचिंग पढ़ाने आए थे। कोचिंग समाप्त होने के बाद जब वह वापस जाने लगे तो दरवाजे पर खड़ी उनकी साइकिल गायब थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक अज्ञात चोर साइकिल ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। काफी खोजबीन के बावजूद साइकिल नहीं मिल सकी।

लगातार हुई इन घटनाओं को लेकर विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने चौकी इंचार्ज से फोन पर वार्ता कर शीघ्र खुलासे की मांग की। साथ ही थाना प्रभारी से कस्बे के व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!