Breaking News

18 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर पारस तिवारी ने रचा इतिहास

Spread the love


संवाददाता: आई. एम. खान

बिसौली। जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब तहसील क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी पारस तिवारी ने एयरक्राफ्ट से 18,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया इतिहास रच दिया। इस साहसिक उपलब्धि के साथ पारस तिवारी बदायूं जिले के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने इस तरह का जोखिम भरा कारनामा किया है।

छलांग लगाने से पहले पारस तिवारी ने “हर-हर महादेव” का जयघोष करते हुए कहा कि डर हर किसी को लगता है, लेकिन जो लोग डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं, वही जीवन का असली आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक छलांग नहीं, बल्कि खुद की सीमाओं को तोड़ने का प्रयास है।

बताया गया कि 25 वर्षीय पारस तिवारी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में मात्र 25 हजार रुपये से इंफ्राटेक मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत की थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 5 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर तक पहुंच चुकी है। अपने कार्य के प्रति वह हमेशा जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे हैं।

पारस तिवारी ने बताया कि उनका अगला सपना दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है, ताकि वे अपने प्रदेश और बदायूं जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवा वर्ग उन्हें प्रेरणास्रोत मानते हुए उनके साहस और संकल्प की सराहना कर रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी में सरसों के तेल में मिलावट का बड़ा खुलासा FSDA की कार्रवाई में 38 कंपनियों को नोटिस, उन्नाव और मुजफ्फरनगर में FIR दर्ज

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाने के तेल, खासकर सरसों …

error: Content is protected !!