संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अवैध रोहिंग्याओं, गैर-राज्यीय एवं बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़े सरकार व छोटे सरकार दरगाह क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान अपर पुलिस अधीक्षक बदायूं विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संचालित किया गया। इस दौरान बाहर से, गैर जनपदों एवं गैर राज्यों से आकर अवैध रूप से निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा मौजूद लोगों की आईडी एवं पहचान पत्रों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान बिना आईडी प्रूफ के अवैध रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों को उनके गंतव्यों की ओर भेजते हुए सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से निवास करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat