Breaking News

नवागत कोतवाल इंस्पेक्टर ने प्रधानों व व्यापारियों संग की बैठक

Spread the love

संवाददाता: आई. एम. खान

बिसौली। नवागत कोतवाल इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने रविवार को ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय लोगों से परिचय स्थापित किया तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सकती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों व कस्बाई क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। साथ ही जिन स्थानों पर कैमरे खराब पड़े हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे पुलिस को समय पर कार्रवाई करने में भी सुविधा होती है। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों और व्यापारियों ने पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदोरिया, कस्बा चौकी इंचार्ज विदेश शर्मा, लक्ष्मीपुर के प्रधान शफी खान, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह यादव, इंदल सिंह, अजय पाल, मनोज कुमार, कुमरपाल, गोपी चंद, बृजेश कुमार, जगत पाल सिंह, वाहिद नवी सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!