Breaking News

आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल करने की मांग, पेंशनर्स ने जताया आक्रोश

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा बदायूं द्वारा आज जिला संयोजक संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्स ने आठवें वेतन आयोग को संदर्भित शर्तों में पेंशनर्स को शामिल न किए जाने तथा सरकार द्वारा पेंशनर्स के प्रति अपनाई जा रही उपेक्षापूर्ण नीति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। समिति ने मांग की कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को भी सम्मिलित करते हुए पुनः संदर्भित शर्तें जारी की जाएं, ताकि उन्हें भी आठवें वेतनमान का लाभ प्राप्त हो सके।

पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा उनकी न्यायोचित मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो वे व्यापक संघर्ष एवं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में समिति से जुड़े 16 घटक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अशोक सक्सेना, रबींद्र मोहन सक्सेना, डी.के. अग्रवाल, गुलाब सिंह राठौर, महेश मित्र, शमशाद हुसैन, ओ.पी. शर्मा, ग्यादीन मौर्य, मुकुल रस्तोगी, राम किशोर सक्सेना, महेंद्र सिंह राठौर, प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह, राजकिशोर राठौर, महेंद्र सिंह यादव, ब्रजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!