Breaking News

बदायूँ: जिला परिषद सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। प्रमुख सचिव, वित्त, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरूण कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार कक्ष में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि और सिविल, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत तथा पुलिस पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पेंशनर्स दिवस में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कोषागार के कार्यों व सेवाओं के सुधार हेतु अपने विचार व्यक्त किए। विशेष रूप से अनीस अहमद, अध्यक्ष बेसिक शिक्षा परिषद पेंशनर्स यूनियन ने 75 पेंशनरों की सेवापुस्तिकाओं एवं वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में न होने पर मिलने वाले नोशनल इंक्रीमेंट के प्रकरण पर चर्चा की। वरिष्ठ कोषाधिकारी बदायूँ ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण का उचित निस्तारण कर दिया जाएगा।

माधव मिश्र एवं अन्य पेंशनर्स पदाधिकारियों ने कोषागार की सराहना की, जबकि वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी एवं रामबहादुर ने सभी पेंशनर्स पदाधिकारियों को कोषागार स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बैठक में सिविल पेंशनर्स यूनियन, विद्युत पेंशन यूनियन और अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अधिकारी के आदेश पर डी.डी.ओ. और उनके प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। बैठक का संचालन सहायक कोषाधिकारी रामबहादुर ने किया।

इस अवसर पर मोहित रस्तोगी, सुरेश चंद्र सक्सेना, भूप सिंह, विपिन शर्मा, नीतू यादब, दिव्या शुक्ला, पीयूष कुमार सिंह, अंशुल गोयल और समस्त कोषागार कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर पेंशनर्स दिवस के आयोजन को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!