Breaking News

कोल्हाई साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

संवाददाता: नेत्रपाल

मुजरिया। थाना क्षेत्र के कोल्हाई साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेने गए एक बाइक सवार की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित बिट्टन शाह पुत्र छोटे शाह निवासी अहमद नगर असोली, थाना बिल्सी की एचएफ डीलक्स बाइक (संख्या यूपी बी 5457) चोरी हो गई।

बताया गया कि बिट्टन शाह की बाइक को नितिन पुत्र मदन लाल यादव निवासी मटकुली, थाना मुजरिया सब्जी लेने के लिए कोल्हाई साप्ताहिक बाजार ले गया था। उसने बाइक को मीट बाजार के पास खड़ा कर दिया और सब्जी खरीदने चला गया। वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित द्वारा थाना मुजरिया में तहरीर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की अनदेखी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही कोल्हाई में पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा किया गया था, इसके बावजूद उसी दिन बाइक चोरी की घटना सामने आ गई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित को बाइक बरामद कराने का आश्वासन दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!