Breaking News

डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 58 चालान कर वसूला ₹86,500 शमन शुल्क

Spread the love

संवाददाता: आकाश पाठक| पीलीभीत

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित, अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर विधिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात एवं अन्य यातायात कर्मियों ने विभिन्न चौराहों पर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 58 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिन पर कुल 86,500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इसके साथ ही 16 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के वार्षिक खेल समारोह में मेडल वितरण कर बच्चों को किया सम्मानित

Spread the love बिल्सी। व्यापारी नेता चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित …

error: Content is protected !!