पीलीभीत के पूरनपुर-हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट में शारदा नदी पर बनने वाला पेंटून पुल निर्धारित समय से काफी लेट दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू किया गया। पुल के न बनने के कारण नदी के दोनों किनारों पर व्यापारिक गतिविधियां और खेती-किसानी प्रभावित हो रही हैं।
गुरुवार को संबंधित विभाग ने बताया कि पेंटून पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा हर वर्ष 15 अक्टूबर तक पुल तैयार कर आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए जाते हैं। किनारों पर बसे गांवों के लोगों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे किसानों, छात्रों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो 25 दिसंबर से पेंटून पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री और मशीनरी मौके पर पहुंचा दी है। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम को तेजी से कराया जा रहा है, ताकि आमजन को जल्द से जल्द आवागमन की सुविधा मिल सके।
पुल के साथ सड़क को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर तय समय से पहले ही पेंटून पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
इससे धनाराघाट क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय व्यापारियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
Budaun Amarprabhat