Breaking News

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Spread the love

संवाददाता: आकाश पाठक| पीलीभीत

थाना गजरौला क्षेत्र अंतर्गत चौकी जरा के सामने शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रहे बाइक सवार विकास पुत्र महेश गुप्ता को गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। यह हादसा लिंक मार्ग से हाईवे पर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक के बीच हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विकास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम गौरैया का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार चौकी जरा के सामने स्थित यह मोड़ अत्यंत खतरनाक है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके इस स्थान पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मोड़ पर उचित सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक लगाए जाने की मांग की है।

चौकी जरा पुलिस कर्मियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!