Breaking News

द्वंदपुर में लगा विद्युत बिल जमा शिविर, उपभोक्ताओं ने उठाया छूट का लाभ

Spread the love

आसफपुर | संवाददाता गोविंद देवल

आसफपुर क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में विद्युत बिल जमा कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन आसफपुर विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी द्वारा विद्युत कर्मियों के सहयोग से किया गया।
शिविर में आसफपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने बकाया विद्युत बिल जमा किए और सरकार द्वारा दी जा रही भारी छूट का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार, विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी के साथ राहुल कुमार, ऋषि पाल सिंह, यशवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, विशाल शंखधार सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्युत शिविर में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। यह शिविर रविवार सुबह 10 बजे से देर शाम तक चलता रहा। उक्त जानकारी विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the loveलखनऊ। छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार …

error: Content is protected !!