Breaking News

खिड़की तोड़कर बैंक में घुसा चोर, लॉकर तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद

Spread the love

पीलीभीत | संवाददाता आकाश पाठक

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पौटा कला में बीसलपुर–पीलीभीत हाईवे के मैन रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। अज्ञात चोर रात के समय बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया और लॉकर तोड़ने की कोशिश की। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
घटना के बाद रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं जिरौनिया पुलिस चौकी की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है, जहां पुलिस पर घटना को छुपाने का आरोप लग रहा है।
बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली, जिसके बाद बैंक मैनेजर ने थाना बरखेड़ा में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!