Breaking News

शिव शक्ति ओम मंदिर में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार, चोला चढ़ाकर की गई पूजा-अर्चना

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर में मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज को गंगाजल से स्नान कराकर की गई।
भक्तों का कहना है कि जो भी श्रद्धालु बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं और उस पर बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके बाद मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, ऋतिक देवल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
उधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार पर महंत संजय शर्मा द्वारा तथा खौंसारा स्थित बलदेव धाम में आचार्य ललितेश्वर महाराज द्वारा बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!