Breaking News

नगला जाटान में चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा से मनाई

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गांव नगला जाटान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गांव निवासी राजेंद्र जाखड़ के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग एकत्र हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों, मजदूरों और शोषित वर्गों की सशक्त आवाज बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ग्रामीण भारत के विकास और किसानों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंत में उनके बताए मार्ग पर चलने और किसानों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर राय सिंह चौधरी, बलबीर सिंह, सतीश शर्मा, रामनिवास शर्मा, मोहित शर्मा, रुकुम सिंह, राकेश, पप्पू सिंह, लकी चौधरी, रविंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरिकृष्ण शर्मा, उदयवीर सिंह, प्रीत चौधरी जाखड़, दिव्यांश चौधरी, साधू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!